JanjgirChampa FIR : पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरगांव गांव के व्यक्ति से पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट करने वाले बाप-बेटे कामता साहू, केशव साहू के खिलाफ धारा 294, 323, 341, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरगांव के युवराज चन्द्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सामान लेकर अपने घर जा रहा था. उसी समय बाप-बेटे कामता साहू, केशव साहू ने रास्ता रोककर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट की. इस दौरान बीच-बचाव करने आए उसके भाई आशीष चन्द्रा से भी मारपीट की. इससे दोनों भाई युवराज चन्द्रा, आशीष चन्द्रा को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, SSP ने आदेश जारी किया...

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने बाप-बेटे काम्ता साहू, केशव साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG CM Protocol : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 28 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, देखिए पूरा शेड्यूल...

Related posts:

error: Content is protected !!