JanjgirChampa Fraud Arrest : शादी डॉट कॉम में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दो युवक गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई, प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शादी डॉट कॉम में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से बैंक खाता खुलवाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दो युवक क्रांति कुमार कश्यप, योगेश्वर सावरा को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. महंगे शौक पूरा करने के लिए आरोपी धोखाधड़ी करते थे. पुलिस द्वारा प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामचरण यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मिसदा गांव के क्रांति कुमार कश्यप 9 दिसंबर 2022 को उसका घर आया और शादी डॉट कॉम नौकरी लगवाने के नाम पर 5 हजार रुपए देने की बात कही और खाता खुलवाना पड़ेगा कहने पर रामचरण ने उसे 5 हजार रुपए दिया. आरोपी युवक क्रांति कुमार कश्यप, रामचरण और गांव के सोमनाथ साहू को अपने साथ शादी डॉट कॉम में काम करने के लिए टाटानगर जमशेदपुर झारखंड ले गया था. वहां रामचरण के नाम से जमशेदपुर में दो और बैंक खाता खुलवाया था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

आरोपी युवक क्रान्तिकुमार कश्यप ने बैंक पास बुक, अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए एवं दोनों युवकों को मिस्दा भेज दिया. रामचरण के मोबाइल में बैंक से मैसेज आने से उसे पता चला कि उस बैंक से लेन देन हो रहा है. आरोपी क्रान्तिकुमार कश्यप से पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा. इस पर रामचरण को शक होने पर उसने अपने खाता बंद कराया तो उस समय खाते में 5 लाख 21 हजार रुपए थे. उसके बाद क्रांतिकुमार, योगेश्वर एवं अन्य व्यक्ति आये और खाते में रखे पैसों की मांग करने लगे. इस पर रामचरण ने पैसा वापस कर दिया. इस बीच आरोपियों ने पुनः वापस आकर पैसों की मांग कर नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

मामले की गभीरता को देखते हुए पुलिस ने मिसदा गांव के आरोपी युवक क्रांति कुमार कश्यप, कुरियारी गांव निवासी योगेश्वर सावरा से पूछताछ करने पर बताया कि अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए शादी डॉट कॉम कंपनी खोलकर पैसा कमाने का योजना बनाये और क्रांति कुमार के नाम से लक्ष्मी इन्फो सर्विस के नाम शादी कराने का कंपनी बनाये, जिसका ऑफिस झारखंड के जमशेदपुर में है. इस तरह लोगों को शादी कराने और नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर बैंक खाता का गलत उपयोग करते थे.

मामले में नवागढ़ पुलिस ने दोनों युवकों क्रांतिकुमार कश्यप, योगेश्वर सावरा के पास से बैंक पास बुक, ATM कार्ड, एक लैपटॉप, ग्राहकों के पासबुक एवं उन कंपनी से सम्बंधित दस्तावेज बैनर, पोस्टर को जब्त कर दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!