Sheorinarayan Big News : 2 आदतन बदमाश का निकाला गया जुलूस, शराब पीने लिए रुपये नहीं देने पर मारपीट की, खरौद के हैं दोनों बदमाश, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने खरौद के 2 आदतन बदमाश स्वप्निल यादव और अनुराग यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का जुलूस निकाला. मामला लोहर्सी गांव का है.

 



दरअसल, लोहर्सी गांव की शराब दुकान के चखना सेंटर में प्रार्थी बैठा था. यहां बदमाश स्वप्निल यादव, अनुराग यादव पहुंचे और उससे शराब पीने के लिए रुपये की मांग की. यहां रुपये नहीं देने पर दोनों बदमाशों ने गाली-गलौज देते हुए मारपीट की. रिपोर्ट पर शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी स्वप्निल यादव, अनुराग यादव को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का जुलूस निकाला.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!