JanjgirChampa News : आदतन गुंडा बदमाश को जिला दण्डाधिकारी ने किया जिला बदर, 5 जिलों से 1 साल के लिए किया गया बाहर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के भैंसो के आदतन, गुंडा बदमाश अग्नि सिंह को जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर 5 जिलों से 1 साल के लिए जिला बदर किया है. आरोपी व्यक्ति अग्नि सिंह के खिलाफ पामगढ़ थाना में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट संबंधी अपराध पंजीबद्ध है.

 



दरसअल, भैंसो गांव का आदतन गुंडा बदमाश आरोपी व्यक्ति अग्नि सिंह, साल 2012 से लगातार विभिन्न प्रकार के अपराधों में संलिप्त रहा है. पामगढ़ थाना में आरोपी अग्नि सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध एवं 10 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

इसके बाद भी गुंडागर्दी एवं मारपीट करने की प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं आया. इस पर आरोपी व्यक्ति अग्नि सिंह, भैंसो को जिला जांजगीर-चाम्पा के सरहदी जिले सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बलौदाबाजार से जिला बदर की कार्रवाई जिला दंडाधिकारी ने किया है.

छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत आरोपी व्यक्ति अग्नि सिंह को पांच जिलों से 1 वर्ष के लिए बाहर चले जाने एवं बिना अनुमति जिलों में प्रवेश नहीं करने का आदेश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!