Ertiga-Bolero छोड़ इस सस्ती 7 सीटर पर टूट पड़े ग्राहक, बंपर बिक्री ने बनाया नंबर 1, कीमत 5.25 लाख

Best Selling 7 Seater: भारतीय बाजार में 7-सीटर कार (7 Seater Car) खरीदने के कई फायदे हैं. सबसे पहला फायदा है कि अगर आपका परिवार बड़ा है, तो 7-सीटर कार सभी को आराम से ले जाने के लिए सही रहेगी. अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा करना पसंद करते हैं, तो आप आसानी से एक ही कार में फिट हो जाएंगे. इसके अलावा बड़ी संख्या में फ्लीट बायर्स भी 7 सीटर ऑप्शन को चुनते हैं. मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) एक पॉपुलर सेवन सीटर कार है. हालांकि फरवरी महीने में एक सस्ती सेवन सीटर ने अर्टिगा समेत बाकी सभी गाड़ियों को पछाड़ दिया और यह नंबर वन बन गई.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

Best Selling 7 Seater

फरवरी 2023 में मारुति सुजुकी इको (Maruti Suzuki Eeco) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेवन सीटर कार रही है. बीते महीने इसकी 11,352 यूनिट्स बिक पाई हैं, जबकि 1 साल पहले यानी फरवरी 2022 में इको की सिर्फ 9190 यूनिटी बिकी थीं. इस तरह इस कार ने क़रीब 24 फ़ीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है.

 

 

मारुति ईको की कीमत 5.25 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है. ईको चार ट्रिम्स में उपलब्ध है: 5-सीटर स्टैंडर्ड (ओ), 5-सीटर एसी (ओ), 5-सीटर एसी सीएनजी (ओ) और 7-सीटर स्टैंडर्ड (ओ). मारुति ईको को पांच मोनोटोन रंगों में बेचती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

मारुति ईको के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेवन सीटर गाड़ी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Boler) रही है. फरवरी 2023 में बोलेरो की 9,782 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि 1 साल पहले 11,045 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में 11% की गिरावट देखी गई है.

 

 

तीसरे पायदान पर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Ertiga) रही है. फरवरी 2023 में अर्टिगा की 6472 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि 1 साल पहले, यानी फरवरी 2022 में इसकी 11,045 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह अर्टिगा की बिक्री में 44% की गिरावट देखी गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!