Sakti Accident : हसौद में दो बाइक आपस में टकराई, 3 लोग घायल, एक बच्चा बाल-बाल बचा, घायलों का इलाज जारी

सक्ती. हसौद के मंडी चौक के पास दो बाइक के आपस में टकराने से 3 लोग घायल हो गए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. बाइक में सवार एक बच्चा बाल-बाल बचा है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, हसौद एवं खैरझिटी निवासी शख्स की बाइक आपस में टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग को गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र हसौद ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. साथ ही, बाइक में सवार बच्चा बाल-बाल बचा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Fraud Arrest : आधे दाम में छड़ दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई...

हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दो बाइक में टक्कर की घटना हुई है, लेकिन अभी तक थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!