Sakti Arrest : बुजुर्ग महिला ने ऐसा कुछ किया कि पहुंच गई सलाखों के पीछे, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने महुआ शराब के साथ बुजुर्ग महिला भुखीन बाई पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने बुजुर्ग महिला के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. आरोपी महिला टेमर गांव की रहने वाली है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टेमर गांव में बुजुर्ग महिला बिक्री के लिए अपने घर के बरामदे में महुआ शराब रखी हुई है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. मामले में आरोपी बुजुर्ग महिला भुखीन बाई पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara-Saragaon Arrest : गांजा तस्करी के मामले में अकलतरा पुलिस ने गांजा बेचने वाले आदतन बदमाश को सारागांव से किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपियों से 5 किलो 2 सौ 80 ग्राम गांजा जब्त

error: Content is protected !!