Sakti Big News : नदी में मिली टाइल्स मिस्त्री की लाश, हत्या की आशंका, 27 मार्च को निकला था घर से, हसौद क्षेत्र का मामला

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के गुंजियाबोड़ गांव से बड़ा मामला सामने आया है. गांव की सोन नदी में टाइल्स मिस्त्री गणेश साहू की लाश मिली है. 3 दिन से वह लापता था. शव मिलने के बाद से परिजन सदमें में हैं और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.



परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud FLW : बिर्रा में मृत महिला का फर्जी मृत्य प्रमाण पत्र बनवाकर 1 लाख रुपये आहरण करने का मामला, पंचायत सचिव की तलाश जारी, जांच में कई और आएंगे राडार में, बैंक प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में, SP ने कहा...

हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि 27 मार्च को गणेश साहू, घर से कहीं चला गया था. 28 मार्च को थाना में उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई थी. इसके बाद आज गणेश साहू की लाश गांव के ही सोन नदी में मिली है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. गणेश साहू की लाश सड़ गई है. मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है और मामले में पुलिस की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

error: Content is protected !!