Sakti Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने नाबालिग बालिका से शादी का झांसा देकर भगा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.



दरअसल, मालखरौदा थाना क्षेत्र में शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था की 9 मार्च की रात्रि शंकर रात्रे के द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

रिपोर्ट पर पुलिस ने पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसके बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को बरामद किया और नाबालिग बालिका के कथन पर पुलिस ने धारा 366, 376, पक्सो एक्ट की धारा 6 और जोड़ी.

इसके बाद पुलिस नाबालिग बालिका को भगा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शंकर रात्रे को सारंगढ़ जिले के पंडरीपानी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

error: Content is protected !!