Satish Kaushik : पिता को खो देने के गम में 10 साल की बेटी ने किया ऐसा पोस्ट, जिसे देख नम हुई फैन्स की आँखे…देखिए

बीते 9 मार्च 2023 को मनोरंजन की दुनिया से एक बहुत ही दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई थी| दरअसल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक 9 मार्च तड़के ही अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह गए| सतीश कौशिक के गुजर जाने की जानकारी उनकी जिगरी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट शेयर कर लोगों को दिया था।

 



सतीश कौशिक के गुजर जाने की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई और अभिनेता के फैंस भी काफी इमोशनल हो गए और इस बात पर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो रहा है कि सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं है।

बीते 9 मार्च 2023 को मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट पर सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार किया गया | सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटी शामिल हुए और वही इस दौरान अनुपम खेर का तो रो रो कर बुरा हाल हो गया था| अंतिम संस्कार के बाद सतीश कौशिक अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं हालांकि सतीश कौशिक के गुजर जाने के बाद उनके परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है और खासकर की सतीश कौशिक की 10 साल की बेटी वंशिका अपने पिता को खो देने के गम से पूरी तरह से टूट गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

पिता के गुजर जाने के बाद उनकी बेटी वंशिका कौशिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है वंशिका अपने पिता सतीश के साथ नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर वंशिका की पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गई है और इस पोस्ट को देखने के बाद सतीश कौशिक के फैंस बेहद इमोशनल हो गए हैं| वंशिका कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने पिता के साथ दिखाई दे रही है| इस फोटो में सतीश अपनी बेटी के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपनी बेटी को प्यार से हग किया है।

इस पोस्ट को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिता को खो देने के बाद उनकी बेटी वंशिका पूरी तरह से टूट गई है और उनकी यह पोस्ट उनके गम को साफ बयां कर रही है| वंशिका के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देखने के बाद सतीश कौशिक के फैंस की आंखें भी नम हो गई है और कमेंट सेक्शन में लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अपने पीछे सतीश कौशिक अपनी पत्नी शशि कौशिक और 10 साल की बेटी वंशिका को रोते बिलखते छोड़ गए| सतीश कौशिक की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुपरहिट रही उतना ही इनकी निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव भरी रही है| बता दे साल 1996 में महज 2 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने अपने बेटे को खो दिया था और बेटे को खोने के गम ने उन्हें अंदर से पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया था।

हालांकि उन्होंने बहुत मुश्किल से खुद को संभाला और साल 2012 में सरोगेसी की मदद से सतीश कौशिक और उनकी पत्नी ने अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम वंशिका रखा| सतीश कौशिक की जान उनकी बेटी में बसती थी और वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे और उसे अपनी आंखों के सामने बड़ा होता और कामयाब होते देखना चाहते थे| परंतु उनके सभी सपने अधूरे रह गए और सभी को रोता भी लगता छोड़कर सतीश कौशिक इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए|

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!