लेडी पुलिसकर्मियों का ‘दबंग’ अवतार, बुलडोजर से ढाह दिया रेप के आरोपी का घर, देखकर दंग हैं लोग. पढ़िए पूरी खबर..

दमोह: एमपी में आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलते रहे हैं। एमपी के दमोह में बुलडोजर की स्टीयरिंग इस बार महिला पुलिसकर्मियों ने थामी है। रेप के आरोपी का घर महिला पुलिसकर्मियों ने बुलडोजर से ढाह दिया है। महिला पुलिसकर्मियों के दबंग अवतार देखकर लोग हैरान हैं। एमपी में शायद पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने बुलडोजर चलाया है। बुलडोजर की कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में थी।

 



 

 

दमोह पुलिस की महिला टीम ने गैंगरेप के आरोपी पर कार्रवाई की है। आरोपी के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढाह दिया है। रेप का आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। दरअसल, इस मामले में चार लोग आरोप थे। चार में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी कौशल किशोर फरार चल रहा था। नौ मार्च को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कौशल किशोर ने सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर रखा था।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

 

 

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1633978438171127812?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1633978438171127812%7Ctwgr%5E07772f69658fda5b9f47b3269f6d2b03b19055bd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-1364299122883614284.ampproject.net%2F2302271541000%2Fframe.html

 

सीनियर अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को उसके अवैध निर्माण को तोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर निकल पड़ी। रनेह थाना प्रभारी पी कुर्मी ने बताया कि चारों आरोपियों ने नाबालिग लड़की से रेप किया था। आरोपी कौश ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था, जिसे बुलडोजर से हटा दिया गया है। महिला पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई से समाज में एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही इससे आरोपियों में एक भय भी व्याप्त रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

 

 

गौरतलब है कि एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी आरोपियों के अवैध निर्माण को जमींदोज करने के निर्देश दिए हैं। रेप के आरोपियों के साथ-साथ अन्य मामले में भी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलता है। पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने बुलडोजर की स्टीयरिंग थामकर समाज में अलग संदेश दिया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!