‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ कि फेमस एक्ट्रेस की बिगड़ी तबीयत, फैंस से कहा ‘मेरे लिए दुआ करना‘

नई दिल्ली. हर घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ आज हर किसी की पसंद बन गई है। इस शो में अक्षरा की मां का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री लता सभरवाल ने आज हर घर में अपनी खास पहचान बना ली है। लता सभरवाल इससे पहले भी कई टीवी शो में नजर आ चुकी है। इसके अलावा वो फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। इसी बीच लता सभरवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लता की हालत इन दिनों ठीक नहीं है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है। जिसके बाद पूरे मनोरंजन जगत में हड़कंप मच गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके गले में गांठ बन गई है और अगर इसका इलाज समय पर नहीं कराया गया ता उनका आवाज हमेशा के लिए जा सकती है। उन्होंने बताया कि अभी कम से कम एक हफ्ते तक एक्ट्रेस को पूरी तरीके से न बोलने की सलाह दी गई है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अभी तो यह शुरुआती स्टेज में है, लेकिन आगे जाकर गंभीर समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!