Akaltara Accident FIR : बाइक सवार ने स्कूटी सवार छात्र को मारी ठोकर, आई चोट, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाही नाला में बाइक सवार शख्स ने स्कूटी सवार छात्र को ठोकर मार दी है. मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



बैचलर ऑफ लाइब्रेरी के छात्र अभिजीत सिदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह गांव के एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, तभी बाइक क्रमांक Cg-11-0483 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दी. बाइक की ठोकर से स्कूटी में सवार अभिजीत जमीन पर गिर पड़ा और घटना में उसे चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

मामले में पुलिस ने बाइक के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

Related posts:

error: Content is protected !!