JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरीश कुमार कुर्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए ले जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी हरीश कुमार कुर्रे के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 19 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी मुक्तराजा निवासी हरीश कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident Death : सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!