Allu Arjun Top 10 Movies  :’वेदम’ से ‘आर्य’ तक, इन 10 फिल्मों ने चमकाई अल्लू अर्जुन की किस्मत, 2 मूवीज की ‘पुष्पा’ से ज्यादा है रेटिंग

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से ही इतने बड़े स्टार नहीं हैं, वे हर बार अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं. वे एक ट्रेंड जिमनास्ट हैं और सिंगिंग, चारकोल आर्ट और एनिमेशन में भी कुशल हैं. दर्शक अब उनकी अगली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसके पोस्टर ने फैंस का रोमांच पहले ही बढ़ा दिया है. आइए, एक्टर की उन 10 फिल्मों के बारे में जानते हैं जिसने उन्हें लोकप्रिय बनाया.

 



अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म ‘वेदम’ (Vedam) 2010 में रिलीज हुई, जिसमें उनका लीड रोल है. फिल्म में 5 अलग-अलग कहानियों के जरिये गरीबी, असमानता जैसे विषयों पर बात की गई है. इसे आईएमडीबी ने 8.1 रेटिंग दी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

2004 की फिल्म ‘आर्य’ ने अल्लू अर्जुन को तेलुगू सिनेमा में स्थापित कर दिया था. फिल्म एक जवान लड़के की कहानी है जो अपने दोस्त की बहन से प्यार करने लगता है. इस रोमांटिक एक्शन फिल्म को आईएमडीबी ने 7.8 रेटिंग दी है.

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में एक चंदन तस्कर की जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है जो गैंगस्टर और पुलिस के खिलाफ जंग छेड़ देता है. आईएमडीबी ने इसे 7.6 रेटिंग दी है.

‘आर्य 2’ में अल्लू अर्जुन ने अपना जबरदस्त डांस दिखाया था. फिल्म के गाने भी लोकप्रिय हुए. 2009 की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को आईएमडीबी ने 7.4 रेटिंग दी है.

अल्लू अर्जुन स्टारर ‘Ala Vaikunthapurramuloo’ में एक आदमी की कहानी को दिखाया गया है जो अपने जन्म की सच्चाई के बारे में पता करता है. 2020 की इस तेलुगू फिल्म को आईएमडीबी ने 7.3 रेटिंग दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

2012 की फिल्म ‘जुलाई’ (Julayi) एक छोटे-मोटे चोर की कहानी है जो एक बड़ी साजिश का शिकार बन जाता है. इस फिल्म ने अर्जुन को एक वर्सटाइल एक्टर के तौर पर स्थापित कर दिया था. आईएमडीबी ने इसे 7.1 रेटिंग दी है.

‘रेस गुर्रम’ एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जिसमें दो भाइयों की कहानी को दिखाया गया है जो एक खतरनाक क्रिमिनल के खिलाफ लड़ते हैं. आईएमडीबी ने इसे 7.1 रेटिंग दी है. ‘Parugu’, ‘हैप्पी’ (Happy) और ‘S/O Satyamurthy’ भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इन तीनों फिल्मों की 7 या उससे ज्यादा रेटिंग है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!