क्या अतीक और अशरफ पर हमला करने वालों पर भी खतरा! नैनी जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट किए गए तीनों हत्यारोपी

प्रयागराज: शनिवार रात को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों आरोपितों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें नैनी जेल में रखा गया है लेकिन अब तीनों आरोपितों को जान का खतरा होने पर नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया जा रहा है।

 



आरोपितों का कबूलनामा

अतीक और अशरफ पर हमला करने वालों का नाम लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनि है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि- माफिया अतीक का पाकिस्तान से संबंध था। उसने और उसके गैंग में शामिल सदस्यों ने तमाम निर्दोष लोगों का कत्ल किया था। अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था और विरोध में गवाही देने वालों को भी नहीं छोड़ता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा करता था, इसलिए हमने दोनों को मार डाला।’ काल्विन अस्पताल में दोनों भाईयों की हत्या करने के आरोपितों ने पुलिस के सामने ऐसा ही बयान दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

तीनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल 

तीनों अलग-अलग मामलों में पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपित कब और कैसे प्रयागराज आए थे। उनका स्थानीय मददगार कौन-कौन हैं। बताया गया है कि लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है।

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!