Champa FIR : सर्वेक्षण सर्वे करने गए शिक्षक से मारपीट करने वाले आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में सर्वेक्षण सर्वे करने गए शिक्षक से डंडा, राड़ से मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ IPC की धारा 186, 294, 323, 342, 353 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में शिक्षक सुदेश्वर सिंह मरकाम ने पुलिस को बताया है कि वह सर्वे का कार्य कर रहा था और सर्वे कार्य करते वह जवाबाई सिंहा के घर के पास पहुंचा था और जवाबाई सिन्हा घर में नहीं थी तो उसका लड़का राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी से पूछने पर सुदेश्वर सिंह मरकाम को क्या काम है, कहकर पूछा तो सुदेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि शासन के द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

तब राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी मास्टर बड़ा सर्वे करने आए हो कहकर सुदेश्वर सिंह मरकाम को गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए सुदेश्वर सिंह मरकाम को घर अंदर दरवाजे को बन्द कर लोहे की राड, लकड़ी के डंडे से मारपीट की है. मारपीट से सुदेश्वर सिंह मरकाम को काफी चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!