Pamgarh Accident Death : तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवार जीजा-साले को ठोकर, बाइक चालक जीजा की हुई मौत, कार चालक के खिलाफ पामगढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ससहा हिर्री मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने कोटमीसोनार गांव से लवन जा रहे बाइक सवार जीजा-साले को ठोकर मार दी. इससे बाइक चालक जीजा सुरेश यादव की मौत हो गई. मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार क्रमांक CG 11 BG 0256 के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोखरी निवासी सूरज यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा सुरेश यादव, बाइक क्रमांक CG 13 AD 2379 में कोटमीसोनार से लवन चौथिया कार्यक्रम में शामिल शामिल जा रहे थे, तभी हिर्री मोड़ के पास सामने से आ रही कार क्रमांक CG 11 BG 0256 ने ठोकर मार दी. इससे दोनों बाइक से गिर गए. इससे सूरज यादव को पैर में चोट लगी थी वहीं बाइक चालक सुरेश यादव के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई थी, जिसे पामगढ़ के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने कार क्रमांक CG 11 BG 0256 के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!