Sakti News : अड़भार में चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सप्ताह वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

सक्ती. नगर पंचायत अड़भार में भारतीय जनता पार्टी के आवाह्न पर चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सप्ताह वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया और वरिष्ठजनों को श्रीमद्भागवत गीता, श्रीफल एवं गमछा भेट कर सम्मान किया गया

 



कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं माता अष्टभुजी की तैल चित्र की पूजा-अर्चना कर किया गया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सक्ती के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, महामंत्री टिकेश्वर गबेल भी मौजूद थे

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

यहां संयोगिता सिंह जूदेव ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 6 अप्रेल से 14 तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जा रहा हैं, जिसमे सामाजिक समरसता, सामाजिक एकता को लेकर हर वर्ग में जा रहे है, विभिन्न कार्यक्रम कर रहे हैं, इसी तारतम्य में आज नगर पंचायत अड़भार में नगर के वरिष्ठजनों को श्रीमद्भागवत गीता, श्रीफल, एवं गमछा भेट कर सम्मान किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!