Champa News : चाम्पा गौरव पथ से शराब दुकान हटाने भारतीय जनता युवा मोर्चा लामबंद, सौंपा गया ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता युवा मोर्चा गौरव पथ चाम्पा में स्थित शराब दुकान को हटाने क्रमबध्द आंदोलन करेगा. गौरतलब है कि गौरव पथ में स्थित शराब दुकान हटाने भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व में भी आंदोलन कर चुका है, जिसमें चांपा के दो युवकों की ट्रक दुर्घटना में मौत के बाद चक्काजाम एवं तहसीलदार को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन शासन-प्रशासन इस विषय पर मौन धारण किया हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

चांपा की आम जनता गौरव पथ में स्थित शराब दुकान से त्रस्त है और उस रोड से गुजरना मुश्किल हो गया है. शाम को उस रोड का नजारा ही अलग रहता है. महाविद्यालय के छात्र, छात्राएं विभिन्न गांव से आकर बस स्टैंड में रुकते हैं, लेकिन उनके मन में सामने शराब दुकान होने के कारण दहशत का माहौल रहता है. इस मसले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा लामबंद है और इसे लेकर नगर स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!