छत्तीसगढ़ : बिरनपुर में हुई पिता-पुत्र की हत्या का खुलासा, 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

बेमेतरा. जिले के बिरनपुर में हुए पिता और पुत्र के हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. आगजनी में पुलिस ने पहले से ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 



गौरतलब है कि बिरनपुर में हुई हिंसा के बाद गांव समेत आसपास के इलाके में धारा 144 लागू की गई थी. लोगों को घरों में ही रहने को हिदायत दी गई थी. इसी दौरान पिता और पुत्र बकरी चराने के लिए घर से निकले थे, जहां दोनों की हत्या कर दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

हत्याकांड में सात दिनों तक चली जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो फुटेज, मोबाइल सीडीआर तकनीकी विशलेशण के आधार पर आठ की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!