छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धमतरी जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद के ग्राम सेमरा बी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

 



1. कुरूद-चर्रा-कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा ।

2. गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

3. कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।

4. ग्राम पंचायत सेमरा बी में स्थित पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन कराया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

5. नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा।

6. ग्राम पंचायत गातापारा के अंतर्गत सिर्री और कोर्रा में मुक्तिधाम का निर्माण कराया जायेगा।

7. ग्राम पंचायत भेण्डरी में बालक प्राथमिक शाला का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शिवप्रसाद साहू (शिक्षक) के नाम पर कराया जायेगा।

8. ग्राम पंचायत सेमरा बी में धान खरीदी केन्द्र सेमरा में शेड एवं खाद गोदाम का निर्माण कराया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

9. ग्राम कोर्रा में जिला सहकारी बैंक हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

error: Content is protected !!