Janjgir Arrest : चोरी का सामान खरीदा कबाड़ी को पड़ा भारी, पुलिस ने कबाड़ी को नैला से किया गिरफ्तार, लोहे का सामान जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी अरमान खान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे के सामान को जब्त किया है, जिसकी कीमत 27 हजार 2 सौ रुपये है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि नैला के वार्ड 4 में अरमान खान, अपनी कबाड़ी की दुकान में चोरी का सामान रखा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर दबिश दी, जहां लोहे का एंगल, कटीले तार 27 हजार 2 सौ रुपये कीमत के सामान को बरामद किया. मामले में अरमान खान के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!