गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी 1 आम कर्मचारी से 800 गुना ज्यादा, कंपनी ने किया खुलासा, जनवरी में 12,000 लोगों को किया था बाहर. 

नई दिल्ली. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने 2022 में लगभग 19 अरब रुपये की कमाई की है. इसमें से अधिकांश हिस्सा स्टॉक अवॉर्ड के रूप में उन्हें मिला है. कंपनी द्वारा एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, 2022 में सुंदर पिचाई को 226 मिलियन डॉलर (1854 करोड़ रुपये) का वेतन मिला है. यह कंपनी में काम करने वाले एक आम कर्मचारी की आय से 800 गुना ज्यादा है. गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में गूगल ने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया था.

 



 

 

 

 

खबरों की मानें तो सुंदर पिचाई को वेतन के रूप में यह भारी-भरकम रकम कई प्रॉडक्ट्स की कामयाब लॉन्चिंग और सीईओ के पद पर उनके प्रमोशन के लिए दी गई है. कंपनी ने यह साफ किया है कि उनकी सैलरी इतनी ज्यादा इसलिए दिख रही है क्योंकि इसमें करीब 218 मिलियन डॉलयर या 17.88 अरब रुपये स्टॉक अवॉर्ड हैं. पिचाई की अगुआई में गूगल ने अपने प्रमुख विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनेस से मुनाफा कमाया. इस दौरान कंपनी ने मशीन लर्निंग, हार्डवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग में भी निवेश किया है. सुंदर पिचाई सबसे ज्यादा वेतन प्राप्त करने वाले एग्जिक्यूटिव में शामिल हैं. भारतवंशी पिचाई ने आईआईटी खडगपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और अमेरिका की स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

बड़े स्तर पर छंटनी

गूगल ने जनवरी में 12,000 लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था. इसका असर गूगल के दुनियाभर में स्थित दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों पर हुआ था. इसके अलावा भी गूगल ऑफिस के अंदर कई तरह की कॉस्ट कटिंग उपायों पर काम कर रही है. छंटनी को लेकर सुंदर पिचाई ने कहा था कि ये मुश्किल लेकिन कंपनी के लिए सही फैसला है. उन्होंने कहा था कि आगे की रणनीति को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

छंटनी की खिलाफ रोष

गूगल के कर्मचारियों ने छंटनी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए लंदन स्थित ऑफिस से बाहर चले गए थे और इस्तीफा दे दिया था. केवल इंग्लैंड ही नहीं स्विटजरलैंड में भी ऐसा ही देखने को मिला था. वहां भी कंपनी द्वारा 200 लोगों को छंटनी के बाद कई कर्मचारी कंपनी से खुद ही बाहर निकल गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!