Healthy Foods : दूध से बनी चीजें नहीं खाते हैं तो आजमाएं कैल्शियम के लिए ये 5 फूड्स, कमजोरी को झट से करेगा दूर…जानिए

हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों और विटामिन्स की आवश्यकता होती है। उन्हीं में से एक कैल्शियम है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। नॉन वेज के तमाम फूड्स में कैल्शियम काफी मात्रा में होता है और ऐसे लोगों में इसकी कमी जल्दी पूरी हो सकती है।



लेकिन अब सवाल ये उठता है कि जो लोग वेजीटेरियन हैं उन लोगों में इसकी कमी कैसे पूरी हो। अधिकतर लोग कैल्शियम की पूर्ति के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स पर ही निर्भर होते हैं, जबकि कैल्शियम आसनी से कई प्रकार के फूड्स से भी प्राप्त किया जा सकता है।

ब्रोकली:

मेडिकल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ब्रोकली ली एक “सुपरफूड” है, जिसमें विटामिन सी, के और फोलेट होता है, जो सभी सेल ग्रोथ और रिप्रोडक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है, ये हरी सब्जी एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर के कैल्शियम की कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

टोफू:

टोफू कैल्शियम का एक बेस्ट स्त्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। साथ ही इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन जैसे आइसोफ्लेवोन्स भी पाए जाते हैं। ये बैड यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, इसके सेवन से मोटापा, हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

दाल और फलियां:

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

दाल और फलियों में भी कैल्शियम प्रोटीन समेत पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप सही मात्रा में दाल और फलियों को अपनी डाइट में शामिल करें तो इससे हेल्थ को कई फायदे मिलेंगे। दालों और फलियों में कैल्शियम के अलावा फाइबर प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ को इंप्रूव कर सकते हैं। इनका रोजाना सेवन करना चाहिए।

बादाम:

कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए बादाम को बढ़िया ड्राइफ्रूट माना जाता है। सभी नट्स के मुकाबले सबसे ज्यादा कैल्शियम बादाम में पाया जाता है। बादाम में कैल्शियम के अलावा भी कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर , मैग्नीशियम, मैंग्नीज और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप हर दिन स्नैक्स के रूप में करीब 28 ग्राम बादाम ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद, लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन

error: Content is protected !!