Indore Accident: बेलेश्वर महादेव मंदिर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, रामनवमी के दिन 36 लोगों की हुई थी मौत

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी के दिन बावड़ी धंसने से 36 लोगों की जांन चल गई थी। हादसे से सबक लेते हुए इंदौर नगर निगम और पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की

 



कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। व्यवस्था संभालने के लिए जूनी इंदौर, भंवरकुंआ, रावजी बाजार सहित चार थानों का पुलिस बल तैनात है। नगर निगम पांच से अधिक पोकलेन मशीन से कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है जहां बावड़ी या कुएं हैं और जिसे लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। सुबह जब लोग रामनवमी हादसे वाले स्थान पर मंदिर पहुंचे, तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। बहस करने वालों पर लट्ठ भी चलाए गए। मीडिया को भी बाहर रखा गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

रामनवमी हादसे के बाद इंदौर में बड़ा एक्शन, बावड़ी वाले मंदिर पर भी चला बुलडोजर#IndoreAccident #IndoreTempleCollapse #Indore #indoretemple #MadhyaPradesh pic.twitter.com/mr8PoFpwc9

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 3, 2023

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात 12 बजे नोटिस चिपकाया गया था। जेसीबी डंपर रात को ही आ गए थे और सुबह 6 बजे कारवाई शुरू हुई। हर घर के आगे पुलिस मौजूद रही। पहले निर्माणाधीन मंदिर की दीवारें तोड़ी गई और फिर आम बावडी वाले मंदिर से मूर्तियों को हटाया गया।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये

बता दें, मध्य प्रदेश के इंदौर के पटेल नगर इलाके में रामनवमी के अवसर पर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आयोजित ‘हवन’ के दौरान एक बावड़ी की छत गिरने से कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!