Sakti Thief : लैब टेक्नीशियन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये की हुई चोरी, जांच में जुटी जैजैपुर पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के सलनी गांव में लैब टेक्नीशियन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये सहित 1 लाख 45 हजार की चोरी हुई है. सूचना के बाद मौके पर फिंगर एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी. मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, जांजगीर के जिला अस्पताल में पदस्थ गीतेश कुमार चंद्रा ने जैजैपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी मां चमेली बाई और उसका छोटा भाई दिग्विजय चंद्रा, 1 अप्रेल को घर में ताला लगाकर जांजगीर गए हुए थे. उसके चाचा का लड़का दुर्गेश चंद्रा ने बताया कि घर में लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और आलमारी टूटी हुई है, जिसके बाद घर पहुंचकर देखा तो आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं 10 हजार नगद राशि को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

इसी प्रकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेमबाई चंद्रा, घर में ताला लगाकर पुरी गई हुई थी. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर से भी अज्ञात चोरों ने आलमारी के लाकर को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात को चोरी करके ले गए हैं. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!