Janjgir Big News : पलाश चन्देल की हुई गिरफ्तारी, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने पर थाने से छोड़ा गया, आदिवासी शिक्षिका ने दर्ज कराई थी रेप की FIR

जांजगीर-चाम्पा. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को रेप केस के मामले में जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आदिवासी शिक्षिका से दुष्कर्म के मामले पलाश चंदेल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज कराई गई थी. हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद थाना पहुंचने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया, फिर 25 हजार का बांड भरवाकर छोड़ा गया.

 



आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ आदिवासी शिक्षिका से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भपात करवाने का मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में बीते दिनों से पलाश चन्देल फरार था, जिसके बाद आज थाना पहुंचने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : रामचरित मानस की सुरों में गूंजती रही पं. सुशील शुक्ला की स्मृतियां, जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह यादव के रामायण भजनों से भाविभोर हुए श्रोता, दसवीं पुण्यतिथि पर मानस मंडली हुई सम्मानित

हालांकि, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया. इससे पहले जांजगीर के लोवर कोर्ट ने पलाश चन्देल का अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त कर दिया था. इसके बाद हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी.

HC से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पलाश चंदेल को थाने से बांड पत्र भरवाकर छोड़ा गया है. 19 जनवरी 2023 को पलाश चंदेल पर आदिवासी शिक्षिका के द्वारा दुष्कर्म के मामले में FIR दर्ज की गई थी.

इसे भी पढ़े -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विविध खेल गतिविधियों का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!