JanjgirChampa Thief : शिवरीनारायण के मदरसा में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने क्षेत्र के मदरसा की आलमारी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण के रहने वाले मोहम्मद सलीम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मदरसा में अंदर जाकर देखने पर दरवाजा खुला हुआ था और आलमारी में लगे लॉक टूटा हुआ था और स्टील की दान पेटी की चोरी अज्ञात चोरों के कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

मदरसा की दान पेटी में लगभग 15 से 20 हजार रुपये होगी, जिसकी चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है, जिसे साल में एक बार खोल कर गिनती की जाती थी. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!