JanjgirChampa Arrest : अश्लील वीडियो, फ़ोटो वायरल करने वाला 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की अश्लील फ़ोटो, वीडियो वायरल करने वाले 23 वर्षीय युवक गजानंद उर्फ लाला साहू को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (क), 509 (ख) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी युवक गजानन्द ने इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया था.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि खोखरी गांव के 23 वर्षीय युवक गजानन्द साहू, पीड़िता की अश्लील फोटो, वीडियो धोखे से प्राप्त कर शादी करने की धमकी देने लगा. पीड़िता द्वारा शादी करने से मना करने पर आरोपी युवक गजानन्द द्वारा इंस्टाग्राम में पीड़िता की अश्लील फ़ोटो, वीडियो को वायरल कर दिया. जिसकी रिपोर्ट नवागढ़ थाने में दर्ज की गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युवक गजानन्द साहू, निवासी खोखरी थाना शिवरीनारायण को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!