JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाला 37 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जब्त, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने सेमरा गांव के कारीमाटी नहर के पास महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले व्यक्ति वीरेंद्र गोंड़ को गिरफ्तार किया है. आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरा गांव के कारीमाटी नहर के पास एक व्यक्ति वीरेंद्र गोंड़, भारी मात्रा महुआ शराब बेच रहा है. इस पर नहर के पास घेराबन्दी कर कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति वीरेंद्र गोंड़ के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब को जब्त कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग लड़के समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!