JanjgirChampa Arrest : दहेज हत्या का मामला, फरार आरोपी डेढ़सास और सास गिरफ्तार, आरोपी पति और ससुर की हो चुकी है गिरफ्तारी, बलौदा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में घटना के बाद से फरार आरोपी सास खीखबाई उर्फ फुलेश्वरी कुर्रे और डेढ़सास रजनी निराला को गिरफ्तार किया है. पहले भी मामले में आरोपी पति, ससुर और नाबालिग ननंद की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



जांजगीर SDOP चंद्रशेखर परमा ने बताया कि दिसंबर 2022 को नवविवाहिता शिवानी कुर्रे ने जहर का सेवन कर लिया था और बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही थी. इसी दौरान दहेज प्रताड़ना से घटना होना पाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रितेश कुर्रे, ससुर रामकिशुन कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वहीं आरोपी नाबालिग ननंद को गिरफ्तार कर बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया था. इधर, मामले में फरार आरोपी सास खीखबाई कुर्रे और डेढ़ सास रजनी निराला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!