JanjgirChampa Big News : कंटेनर वाहन में भरकर ले जाए जा रहे 45 बैल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, हैदराबाद के बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे बैल, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने कंटेनर वाहन में भरकर बूचड़खाना ले जाए जा रहे 45 बैल के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. पकड़े गए मवेशियों को गौशाला भेजा गया है. महाराष्ट्र के पासिंग नम्बर के वाहन से 45 बैल को हैदराबाद बूचड़खाना ले जाया जा रहा था.

 



शिवरीनारायण थाना के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से पता चला, कंटेनर वाहन में मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा था. पुलिस ने धरदेई गांव में वाहन को रुकवाया और जांच की तो 45 बैल वाहन में भरे मिले. इस पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

Related posts:

error: Content is protected !!