JanjgirChampa DeadBody : नवागढ़ की बड़ी नहर में बहती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, कल होगा शव का पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के कहरा पारा की बड़ी नहर में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की लाश पानी में बहते हुए आई है. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. नहर से लाश को बाहर निकालते वक्त लोगों की भीड़ लग गई थी.

 



दरअसल, डायल 112 को सूचना मिली कि धुरकोट की बड़ी नहर में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की लाश पानी के बहाव में बहते हुए जा रही है. इस पर मौके पर पहुंचे डायल 112 ने इसकी जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

इस पर पुलिस ने नवागढ़ के कहरा पारा के पास से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कल शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. अभी मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है और मौत किस वजह दे हुई है, यह भी पोस्टमार्टम से खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!