JanjgirChampa FIR : सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, एक्सीडेंट करने वाले बाइक चालक और ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ बिर्रा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी गांव में एक्सीडेंट हुई थी और एक्सीडेंट से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चालक और ट्रेलर चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 304-A और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, रिपोर्ट में रविशंकर यादव ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी बुआ के लड़के शंकर यादव के साथ करही गांव जा रहा था, तभी तालदेवरी गांव के पास पहुंचा हुआ था कि सामने की तरफ से बाइक क्रमांक CG 11 AQ 5307 का चालक अपनी बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे शंकर यादव रोड पर गिर गया और पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 11 AM 7448 ने रोड पर गिरे शंकर यादव को कुचल दिया. इससे शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो थी. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चालक और ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!