JanjgirChampa FIR : शिक्षक की बाइक को ठोकर मारने वाले बाइक सवार युवक के खिलाफ केस दर्ज, इलाज के दौरान हुई थी शिक्षक की मौत

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव में जांजगीर से सेंदरी पढ़ाने जा रहे शिक्षक सुधीरकान्त तिवारी की बाइक को ठोकर मारने वाले बाइक सवार युवक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया था.

 



दरअसल, जांजगीर निवासी सुधीरकान्त तिवारी, सेंदरी स्कूल पढ़ाने जा रहे थे. कुटरा गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 11 AA 5647 ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दी. इससे शिक्षक सुधीरकान्त तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया था. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवक CG 11 AA 5647 के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!