JanjgirChampa FIR : पामगढ़ में दो बाइक सवार युवकों से मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के बिजली ऑफिस के पास बाइक सवार दो युवकों से मारपीट करने वाले दो व्यक्ति महेश डहरिया, शैलेंद्र उर्फ छोटू जांगड़े में खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सलखन निवासी कार्तिकराम भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त भगत बहादुर के साथ RTO ऑफिस बिलासपुर अपने काम से गए थे. वापस आते अपने घर आते वक्त पामगढ़ के बिजली ऑफिस के पास रुके थे. वहां पर पामगढ़ निवासी महेश डहरिया, शैलेंद्र उर्फ छोटू जांगड़े गाड़ी तेज चलाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले में पामगढ़ पुलिस ने दोनों व्यक्ति महेश डहरिया, शैलेंद्र उर्फ छोटू जांगड़े के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!