JanjgirChampa Thief : सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया है, वहीं चोरी गए जेवरात और नगदी रकम को भी जब्त किया है.

 



दरअसल, राधेलाल बरेठ ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह घर में ताला लगाकर खाना खाने के लिए गया था, जब राधेलाल बरेठ खाना खाकर वापस घर आया तो देखा कि घर में रखी आलमारी खुली हुई थी एवं अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 75 हजार रूपए एवं नगदी रकम 1 लाख 50 हजार रूपए जुमला 2 लाख 25 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

राधेलाल बरेठ की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले में आरोपी सिवनी गांव निवासी महेश बरेठ को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, सोने के सिक्के कीमती लगभग 5 लाख 35 हजार रूपए एवं नगदी रकम 1 लाख रुपए और स्कूटी को बरामद किया है. पुलिस में आरोपी महेश बरेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!