JanjgirNews : लक्ष्य निर्धारण, धैर्य के साथ प्रयास और निरंतरता बनाये रखना ही जीवन मे सफलता के 3 मूल मंत्र है : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा. ’’लक्ष्य निर्धारण, धैर्य के साथ प्रयास और निरंतरता बनाये रखना ही जीवन मे सफलता के 3 मूल मंत्र है’’ उक्त बातें कराते खिलाड़ी दल को दिल्ली मे आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए यात्रा शुरू होने से पूर्व नैला रेल्वे स्टेशन मे रवाना करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। ज्ञात हो कि दिनांक 16 से 18 अप्रेल दिल्ली मे राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छ.ग. राज्य कराते संघ द्वारा होली क्रास सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर मे राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे जांजगीर-चांपा से 41 खिलाड़ी शामिल हुए।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मोड़ पर बस के पिछले हिस्से से टकराया था बाइक सवार युवक, CCTV में कैद हुई थी घटना, बस ड्राइवर के खिलाफ हुई FIR...

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, रजत और कास्य मिलकर 25 पदक अर्जित किया। इसमें से स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ियो का चयन दिल्ली मे होने वाले राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर अग्रवाल , आशुतोष शर्मा, एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, सजन अग्रवाल, रामू भैना कोच, भुवन भैना, ममता कौशिक, अमन कुमार नामदेव, छाया कौशिक, सुरभि रत्नाकर, सौर्या साहू, आकांक्षा साहू, मयंक रत्नाकर, युवराज देवांगन, स्वप्निल आदित्य धरम, जकक्रास भारद्वाज, आकाश यादव, दिव्यांशु पाण्डेय, शिवाशिश मिश्रा, ज्योति कश्यप, आयुष कश्यप कविता कश्यप, तिलेश्वरी कश्यप, नमनदास, धनेश्वरी जांगड़े उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Good News : बनाहिल गांव में हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक से दूर हुआ पेयजल संकट...

error: Content is protected !!