JCB के ड्राइवर का कारनामा वायरल, वीडियो देख लोग बोले- इसे कहते हैं असली हेवी ड्राइवर!. आप भी देखिए..

JCB Heavy Driver Video: इस वीडियो में देख सकते हैं कि रास्ते में जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही है। इसी दौरान एक गाड़ी आ जाती है। अब जेसीबी के चलते रास्ता ब्लॉक हो जाता है। फिर क्या… जेसीबी मशीन का ड्राइवर अपनी जबरदस्त स्किल दिखाता है और ड्राइवर ने पूरी जेसीबी को बकेट और लोडर की मदद से ऊपर उठा देता है…

 



 

 

 

 

Social Media Viral Video: भारत की सड़कों पर हेवी ड्राइवर्स की कमी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन वायरल वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक जेसीबी ड्राइवर का अद्भुत कारनामा खूब देखा जा रहा है। क्योंकि उसने जिस तरह से एक कार को रास्ता दिया है, वह बहुत ही अनोखा है। सही कह रहे हैं आपने शायद ही ऐसा कुछ पहले देखा होगा। बता दें, इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम हैंडल से जनवरी महीने में पोस्ट किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ से अधिक लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, वीडियो देखकर लोग बोल रहे हैं कि इस भाई ने तो कमाल ही कर दिया!

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

यहां देखें JCB का वायरल वीडियो

https://www.instagram.com/reel/Cm-tN_vOBT-/?igshid=MDJmNzVkMjY=

 

‘भारत में टैलेंट वालों की कमी नहीं’
इस वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि रास्ते में जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही है। इसी दौरान एक गाड़ी आ जाती है। अब जेसीबी के चलते रास्ता ब्लॉक हो जाता है। फिर क्या… जेसीबी मशीन का ड्राइवर अपनी जबरदस्त स्किल दिखाता है और पूरी जेसीबी को बकेट और लोडर की मदद से ऊपर उठा देता है। उसका ऐसा करने से जेसीबी हवा में उठ जाती है और उसके नीचे से गुफा जैसा रास्ता बन जाता है। फिर कार चलाक नीचे से गाड़ी लेकर निकल जाता है। लोग ड्राइवर का कमाल देखकर उसे हेवी ड्राइवर बता रहे हैं। कुछ ने कहा कि ये तो बहुत रिस्की काम है। अन्य ने लिखा कि भारत में टैलेंट वालों की कमी नहीं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!