JanjgirChampa Thief : खेत में लगे सोलर पैनल की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सारागांव थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के झर्रा गांव के नवाडबरी खार में लगे सोलर पैनल की चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में सतीश पांडेय ने पुलिस को बताया है कि उसका नवाडबरी खार में लगभग 7 एकड़ खेत है, जिसमें सोलर पैनल लगा हुआ था और उसका देखरेख पुनीराम बरेठ करता था, जब सुबह पुनीराम बरेठ खेत गया तो देखा कि खेत में लगे सोलर पैनल नहीं था, जिसकी सूचना सतीश पांडेय को दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Saragaon Arrest : बाइक सवार लोगों से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार, डूमरपारा से की गई गिरफ्तारी, सारागांव पुलिस की कार्रवाई...

इसके बाद सतीश पांडेय आया और देखा तो खेत में लगे सोलर पैनल के कंट्रोलर मशीन, केबल तार 110 मीटर और सोलर प्लेट वायर 5 मीटर 10 नग कुल कीमती 11 हजार 600 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : नगर पंचायत नरियरा की सेवा सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, बिना खाद के खेती कार्य करने किसान मजबूर...
error: Content is protected !!