KIA ने लॉन्च की लक्ज़री 7 सीटर कार, मिलेंगे ऐसे फीचर्स की आप भी हो जाएंगे खुश, कीमत है मात्र इतनी…जानिए

नई दिल्ली. KIA इंडिया ने Carens MPV मॉडल लाइनअप का विस्तार करते हुए नया लक्ज़री (ओ) वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नया वेरिएंट 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। मॉडल लाइनअप में यह लक्ज़री ट्रिम्स के ऊपर और लक्ज़री+ ट्रिम्स के नीचे है, यानी इन दोनों के बीच है।

 



फीचर्स की बात करें तो नया किआ कैरेंस लक्ज़री (ओ) वेरिएंट मल्टी ड्राइव मोड्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा लक्ज़री ट्रिम में मिलने वाले सभी फीचर्स इसमें आते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

KIA Carens Luxury (O) वेरिएंट में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4.2-इंच कलर एमआईडी, ओटीए अपडेट के साथ किआ कनेक्ट यूआई, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, एयर प्यूरीफायर, दूसरी रो के लिए सीटबैक टेबल, टेलेस्कॉपिक स्टीयरिंग व्हील, अंडर सीट ट्रे, फुल लेदरेट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री एंड गो, एलईडी हैडलैंप्स और फॉग लैंप्स, एलईडी डीआरएल तथा एलईडी टेललैंप्स मिलते हैं।

इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट और डिसेंट कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, रियर पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट सिस्टम ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं। नया Kia Carens Luxury (O) वेरिएंट 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लाया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

पेट्रोल इंजन यूनिट 253Nm के साथ 160bhp जनरेट करती है जबकि डीजल इंजन यूनिट 115bhp की पावर और 250Nm का टार्क जनरेट करती है। इसमें 6-स्पीड iMT, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (केवल डीजल) और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक का ऑप्शन है।

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!