अंधियारी पाठ में मां कर्मा एम्बुलेन्स में कराया गया प्रसव, मितानिन और ड्राइवर के सराहनीय कार्य की लोग कर रहे सराहना. लोगों की मदद के लिए रहते हैं आगे…

अकलतरा: अंधियारी पाठ से मां कर्मा एम्बुलेंस में प्रसव कराया गया है. मितानिन यंत्र साहू और ड्राइवर मनीष यादव के सराहनीय कार्य की लोग तारीफ भी कर रहे हैं. जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य हैं और उन्हें अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मां कर्मा एम्बुलेंस के संचालक पारस साहू हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं, जिनकी लोगों के द्वारा सराहना की जाती है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

 

 

 

– मिली जानकारी के अनुसार, अंधियारीपाठ के रहने वाले संतोष केंवट की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई. इसके बाद मौके पर एम्बुलेन्स पहुंची और संतोष केंवट की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था, तभी अंधियारीपाठ में ही प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद मितानिन यंत्र साहू और एम्बुलेन्स के चालक मनीष यादव ने मिलकर प्रसव कराया. जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य हैं. दोनों को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!