नीता मुकेश अंबानी के इवेंट में सितारों का मेला, शिमरी ट्रांसपेरेंट गाउन में पति के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा..

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) के ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी में सितारों का मेला लगा था। इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरों में रहा है कि बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, क्रिकेट जगत हो या राजनेता सभी शामिल हुए हैं। ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी में कैलाश खेर और मामे खान ने अपनी सुरीली आवाज के जादू और सुरों के संगम से सभी को दीवाना बना दिया। वहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस ने इस इवेंट में अपने हुस्न और ग्लैमर का जलवा बिखेरा।

 



 

 

शिमरी गाउन में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

https://www.instagram.com/reel/CqdShmXjc39/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

 

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर ओपनिंग इवेंट में पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन शिमरी ट्रांसपेरेंट गाउन पहना था जिसमें वह स्टनिंग लग रही थीं। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के कई क्यूट मूमेंट कैमरे में कैप्चर हुए. दोनों ने साथ कई रोमांटिक पोज दिए, जो उनके फैंस के लिए एक ट्रीट के समान हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ऑल ब्लैक लुक में दिखे। बता दें कि कल यानी 31 मार्च को ही प्रियंका और निक जोनास अपनी बेटी के साथ भारत आए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

https://www.instagram.com/reel/CqdU2pkjWIW/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

https://www.instagram.com/reel/CqdIdt1DSoz/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

इवेंट में सितारों का जमावड़ा

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) के इवेंट में साउथ के थलाइवा सुपरस्टार रजनीकांत, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर, जावेद अख़्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, वरुण धवन, सोनम कपूर, विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल और शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में भारत और दुनियाभर के दर्शक संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प के क्षेत्र में भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देख सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!