Sakti Accident Death : ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, 1 की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया, बाराद्वार थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के ठठारी गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया है, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. दूसरी ओर, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों ने जैजैपुर-बाराद्वार मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर जैजैपुर तहसीलदार अनुराग भट्ठ, सक्ती डीएसपी अंजली गुप्ता और बाराद्वार टीआई एवं पुलिस की टीम मौजूद है.

 



इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर-बाराद्वार मुख्य मार्ग पर बाइक सवार हरीश कुमार मनहर एवं प्रकाश कुमार कर्ष जा रहे थे, तभी ठठारी गांव में ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हरीश कुमार मनहर की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक प्रकाश कुमार कर्ष को गंभीर चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!