Sakti Arrest : तलवार लहराकर महिला से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव में महिला से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तलवार लहराकर मारपीट करने वाले आरोपी संतोष पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष पाण्डेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 324 आर्म्स एक्ट 25 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी शराब पीकर संतोष पाण्डेय आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर तलवार लहराकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

इससे पीड़िता महिला को चोट आई है. थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी व्यक्ति संतोष पाण्डेय फरार था. मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष पाण्डेय को हरेठीकला गांव से गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!