Sakti Big News : OMG… पुराने बोरवेल से 100 फ़ीट ऊपर निकला पानी का फौव्वारा, लोगों की जुटी भीड़, सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल, जैजैपुर क्षेत्र का मामला

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के केकराभाठ गांव में पंचायत द्वारा खुदाई कराए गए पुराने बोरवेल से अचानक 100 फीट तक ऊपर पानी का फौव्वारा निकलने के बाद कातुहल का विषय बन गया. बोरवेल ढक्कन से ढंका हुआ था, लेकिन उस तोड़कर पानी तेजी से निकलने लगा.



करीब डेढ़ घण्टे तक फौव्वारा पानी की बौछारें निकलती रही. इसे देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. बाद में, धीरे-धीरे पानी का प्रेशर कम होते चला गया है. इस मामले की आज क्षेत्र में दिन भर चर्चा होती रही.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

केकराभाठ गांव के सरपंच रमाकांत चन्द्रा ने बताया कि गांव में पंचायत के द्वारा इस बोरवेल की खुदाई कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद से इससे पानी आना बंद हो गया था, जिससे बोरवेल को ढक्कन से ढंक दिया गया था.

आज अचानक से पानी का इतना प्रेशर आया कि करीब 100 फीट की ऊंचाई तक फौव्वारा ऊपर गया और डेढ़ घण्टे पानी निकलने के बाद धीरे-धीरे पानी का प्रेशर अब कम हो गया है, लेकिन ऐसा कैसे हुआ, यह जानने के लिए लोगों की जिज्ञासा अभी भी बनी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Thief CCTV : शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी, जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी, CCTV में 2 बदमाश कैद...

error: Content is protected !!