Sakti News : अम्बेडकर जयंती पर जिपं सदस्य उमा राजेंद्र राठौर किया रक्तदान, जयंती समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

सक्ती. भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सक्ती के रेल्वे स्टेशन मार्ग के अंबेडकर चौक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती अवसर पर छ.ग. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष, संजय रामचंद्र, मांगेराम, गोपी सिंह ठाकुर, महामंत्री टिकेश्वर गबेल, गगन जयपुरिया, महिला मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश जांगड़े, महिला मोर्चा के महामंत्री श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, महामंत्री मोहन कुमारी साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम घनश्याम साहू, मीडिया प्रभारी श्रीमती अनीता गोपाल, श्रीमती उषा साहू, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे। सविंधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ धूप दीप जलाकर माल्यार्पण कर किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

तत्तपश्चात मिठाई लड्डू का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम का दौरान भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर जिला पंचायत सदस्य एवं महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा के द्वारा रक्तदान किया गया, जिसका प्रमाण पत्र पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!