Sakti Thief : स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 5 लाख रूपये नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात की हुई चोरी, जांच में जुटी चन्द्रपुर पुलिस

सक्ती. चंद्रपुर थाना क्षेत्र के नवापारा (म) गांव में स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 5 लाख रूपये नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हुई है. मामले में पुलिस जांच कर रही.

 



दरअसल, नवापारा (म) गांव निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी विजय कुमार नायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में सिटकिनी लगाकर वह अपनी पत्नी के दांत का इलाज कराने रायगढ़ गया हुआ था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

रायगढ़ से वापस आने के बाद देखा कि कमरे के दरवाजे में लगी सिटकिनी खुली हुई थी और अलमारी एवं अंदर लॉकर खुली हुई थी और उसमें रखे 5 लाख रूपये नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात को कोई चोरी करके ले गया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!