JanjgirChampa Rape Arrest : दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय आरोपी युवक को मुलमुला पुलिस ने नवी मुंबई से किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 3 नाबालिग लड़की बरामद

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने 3 नाबालिग लड़की का अपहरण कर, उनमें से एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय आरोपी युवक विजय कुमार भानू को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक विजय कुमार लाटा बगइहापारा थाना पेंड्रा का रहने वाला है.

 



पुलिस से मिली जनाकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2023 को पीड़ित ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 03 नाबालिग बेटियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कही ले गया है. इस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की. इस बीच सूचना मिली कि 22 वर्षीय युवक विजय कुमार भानू नाबालिग लड़कियों को भगाकर नवी मुंबई ( महाराष्ट्र ) ले गया है. इस पर पुलिस टीम रवाना हुई और आरोपी युवक के कब्जे से 3 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है.

आरोपी विजय कुमार भानू के द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करना पाया गया. इस पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376, 376 (2) ढ एवं पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!